केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है मामला

0
d69640364e718f5c7cae32248fdc1a4be8035d256012597799553bd344bfbada.0

नई दिल्ली। 

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत को सूचित किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये मामला 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक धन के कथित दुरुपयोग और बड़े होर्डिंग्स लगाने से जुड़ा है।

दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) नेहा मित्तल के समक्ष दायर अपनी अनुपालन रिपोर्ट में दी। 11 मार्च को अदालत ने इस मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसमें संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम (Prevention of Defacement of Property Act) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed