गरियाबंद में 11 जून को कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर संगोष्ठी और भजन का आयोजन

0
83ab493ee30ac54cbde6cf9badf8cc17406c377733315080a25e4017c466a7e9.0

गरियाबंद।

 विश्व संत सम्राट सद्‌गुरू कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर गांधी मैदान कबीर चबूतरा गरियाबंद में 11 जून दिन बुधवार को सद्‌गुरू कबीर साहेब के सत्य अंहिसा, मानवता वादी, शांति, समरसता एवं सद्भाव के, धार्मिक, आध्यात्मिक संदेश, मानव कल्याण के लिए दिये गये राष्ट्रीय एकता तथा अखखंडता के उपदेश के वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता आदि विषयों पर संगोष्ठी, कबीर भजन एवं सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सद्गुरु कबीर सत्संग समिति और मानिकपुरी पनिका समाज गरियाबंद के सत्यप्रकाश मानिकपुरी ने बताया 11 जून को  दोपहर 3 बजे अतिथि स्वागत, दीप प्रज्वलित एवं संगोष्ठी शाम 4:30 बजे सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती महंत कमोद दास, लक्ष्मण दास , दीवान मनहरण दास एवं संत मंडली रामनगर रायपुर द्वारा शाम 7 बजे भोजन भंडारा का आयोजन किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed