जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ईवीएम एवं वीवी पैट का रेण्डमाईजेशन

0
WhatsApp Image 2024-10-21 at 6.58.15 PM
रायपुर  ।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात फाईनालाईज्ड किए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे सूची के आधार पर ईवीएम बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट का मिलान स्ट्रॉग रूम में रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रखते समय कर सकते हैं। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन कर लिया गया है। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 266 मतदान केंद्र है। प्रथम रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया में 319 बीयू, 319 सीयू और 345 वीवीपैट का किया गया।
मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उमाशंकर बंदे एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed