कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

0
WhatsApp Image 2024-12-16 at 5.58.29 PM

जांजगीर-चांपा।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने  के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जिले अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सुशासन सप्ताह एवं राज्य शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों को आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। कलेक्टर छिकारा ने दिव्यांगता जांच शिविर में बनायें दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जानकारी लेते हुए सभी पात्र लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने कहा। उन्होंने ई – डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में जाति प्रमाण पत्र के सप्ताहित प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्राम सभा से प्राप्त जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य अनुरूप जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाएं। उन्होंने स्वास्थ्य के अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रगति जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, डायवर्सन के प्रकरण, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, धान खरीदी,  अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  एसपी वैद्य, जिला पंचायत गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

0
WhatsApp Image 2024-10-21 at 6.07.35 PM

जांजगीर-चांपा ।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य मंत्री जनदर्शन, समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत, चैट बोट संवाद 24×7 के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर व चैट बोट संवाद 24×7 में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  छिकारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को हाई स्कूल मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आवश्यक तैयारी एवं सौपे दायित्व का कर्तव्यपूर्वक निर्वाहन करने कहा। उन्होंने आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं विद्युत व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को शासन के योजनाओं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा के तहत मासिक टेस्ट में 10वीं एवं 12वीं के टॉप करने वाले 15-15 बच्चों को रायपुर साइंस सेंटर भ्रमण कराने हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति पर भर्ती कार्यवाही एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की रिक्त पदों की जानकारी ली एवं रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्दश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद सीईओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को ई-केवाईसी, श्रम कार्ड का पंजीयन, राशन का नवीकरण में प्रगति लाने कहा।
कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि 24 अक्टूबर को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने शिविर में सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के कार्य सहित नागरिकों के अन्य मांग, समस्याएं व शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed