कानपुर में हादसा: स्टेयरिंग जाम होने से खंभे से टकराई स्कॉर्पियो

0
08_10_2024-kanpur_news_23811810

कानपुर। स्वरूप नगर में सोमवार रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की स्टेयरिंग जाम होने की बाद कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराने के बाद नाले में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग चुटहिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एलएलआर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि गोविंद नगर निवासी ऋषभ कुशवाहा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त अंकित, दुर्गेश और रौनक के साथ सोमवार रात को स्कॉर्पियो कार से परमट मंदिर गया था। जहां से लौटते वक्त चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के पास अचानक कार की स्टेयरिंग जाम हो गई।इसके बाद कार अनियंत्रित होकर टेलीफोन के पोल से टकराने के बाद नाले में जा घुसी। गनीमत ये रही कि हादसे में चारों लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed