सरकारी राशन के लिए उपभोक्ताओं को लगाने पड़े चक्कर

0
11-copy-62

कोरबा।

पसान में उपभोक्ताओं को सरकारी उचित मूल्य की दुकान से राशन चना और शक्कर के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पीडीएस दुकान संचालक की मनमानी के कारण उपभोक्ता परेशान है। उन्होंने संचालक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए खाद्य विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से इस प्रकार की समस्या इस गांव की सार्वजनिक उचित मूल्य की दुकान से बनी हुई है। कभी आवंटन नहीं आने तो कभी दूसरे तरह से बहाने करते हुए राशन देने से बचने की कोशिश संचालक के द्वारा की जा रही है। लोगों के अंगूठे लेने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता ने बताया कि सरकारी राशन को ब्लैक मार्केट में खपाने के लिए इस प्रकार का प्रयास संचालन की ओर से किया जा रहा है। लोगों ने इस विषय को लेकर कोरबा जिले में खड़ी विभाग से शिकायत की है और अपने गांव में एजेंसी बदलने की मांग की है। ग्रामीण उपभोक्ता वर्ग का कहना है कि जब कोई दुकान संचालक ठीक प्रकार से सहूलियत नहीं दे पा रहा है तो उसे लंबे समय तक आखिर क्यों बर्दाश्त करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed