कोरबा के एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा

0
Oplus_131072

Oplus_131072

कोरबा।

कोरबा के एक एल्यूमिनियम फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था और एक भारी कॉलम अचानक गिर पड़ा।हादसे में एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला मजदूर को मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

मृतक महिला की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कंपनी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो आगे निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed