कोसाबाड़ी फेस वन में कल रात्रि 9 बजे भारी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा रावण दहन

0
Compress_20241011_175053_3485

छत्तीसगढ़
कोरबा । शहर के सबसे बड़े दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आर पी नगर फेस 1 द्वारा दशहरा उत्सव की तैयारी बड़े जोर शोर से की जा रही है । समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे के मार्गदर्शन में असुरराज रावण , कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है ।

गोविंद साहू, दशहरा उत्सव प्रभारी

दशहरा उत्सव प्रभारी गोविंद साहू ने बताया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस 1 की शहर में विशेष पहचान बन चुकी है। यहां दुर्गा पूजा, डांडिया गरबा डांस और दशहरा उत्सव का आयोजन बहुत ही आकर्षक एवं भव्य तरीके से किया जाता है । यही वजह है कि सारा शहर कोसाबाड़ी दशहरा मैदान में उमड़ पड़ता है।

हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा । इस बार भी दशहरा मैदान में असुरराज रावण के अलावा कुंभकरण और मेघनाथ भी दहाड़ मारेंगे । बता दें कि कोरबा जिले में एकमात्र कोसाबाड़ी फेस वन दशहरा मैदान में विजयादशमी के दिन तीनों असुरों के पुतलों का दहन किया जाता है । इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग 60 फीट एवं मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई लगभग 40 फीट रखी गयी है।

12 अक्टूबर दिन शनिवार को सायं 7:30 बजे से बहुत ही आकर्षक एवं अनोखे ढंग से आतिशबाजी की शुरुआत की जाएगी जिसे देखकर लोग हैरान हुए बिना नहीं रह सकेंगे। पूरा आसमान अद्भुत रोशनियों से जगमगा उठेगा । वहीं करमा नृत्य वालों की मंडली बाजे गाजे के साथ नृत्य की प्रस्तुति देगी । रामलला झांकी प्रभारी राकेश्वर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यहां आने वाले लोग भगवान श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी का दिव्य दर्शन कर सकेंगे ।

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।  जबरदस्त आतिशबाजी के उपरांत रात्रि ठीक 9:00 बजे राक्षस राज रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा ।

यहां लोगों की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सुरक्षा प्रभारी राहुल सिंह, चंदन मिश्रा, गौरव सिंह, अमित सिंह और ऋषभ सिंह के अलावा सौरव दुबे, चक्रेश जैन, अनिल वस्त्रकर ,विवेक भिड़े, रणविजय सिंह समेत अन्य सदस्यों को सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी दी गई है । जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यवस्था को दुरुस्त रखने में विशेष योगदान दिया जा रहा है ताकि जनमानस को किसी तरह की असुविधा न हो । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी कोरबा पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के अलावा सामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ।

यातायात बाधित न हो इसके लिए दशहरा मैदान तक पहुंचने वाले मार्गो पर एक निश्चित सीमा में बैरिकेट्स लगाए जाएंगे । लिहाजा पूजा समिति जिले वासियों से अपील करती है कि वे अपने वाहन बैरिकेट्स के बाहर व्यवस्थित ढंग से खड़ी कर पैदल चलकर ही दशहरा मैदान पहुंचें । साथ ही भीड़ भाड़ में अपने मोबाइल फोन, पर्स, सोने की चेन अथवा अन्य कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें । कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात  पुलिस के जवानों अथवा समिति के सदस्यों को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed