कर्नाटक के बेलगावी में छावा की स्क्रीनिंग पर लगी रोक, पुलिस के एक्शन पर बढ़ा विवाद; क्या है पूरा मामला?

0
Untitled-14-169

नई दिल्ली।

कर्नाटक के बेलगावी में छावा की स्क्रीनिंग को लेकर विरोध जारी है। बेलगावी में शनिवार शाम को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस विभाग ने बेलगावी के विभिन्न इलाकों में विक्की कौशल अभिनीत हिंदी फिल्म ‘छावा’ के रिकॉर्डेड वर्जन की स्क्रीनिंग रोक दी।
छावा बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर बन गई और तीसरे हफ्ते में भी सफलतापूर्वक चल रही है। इस बीच,कुछ युवा संगठन बिना पूर्व इजाजत के प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करके जनता के लिए सडक़ों पर फिल्म का रिकॉर्डेड वर्जन दिखा रहे थे। पुलिस विभाग ने बेलगावी शहर, कडोली गांव और निप्पनी कस्बे में विभिन्न स्थानों पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।खासकर कडोली के चंद्रशेखर आजाद गली में शनिवार रात पुलिस को जनता और आयोजकों को समझाने में चार घंटे लग गए।निप्पनी कस्बे में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बेलगावी शहर में कई युवा संगठनों ने व्हाइट स्क्रीन लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल करके रिकॉर्ड किए गए वर्जन के साथ सडक़ों पर शो का आयोजन किया। वर्तमान में, फिल्म बेलगावी शहर के चार सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। छावा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के मुगलों के खिलाफ संघर्ष की कहानी है। संभाजी मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। शहर के पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन मारबानियांग ने कहा, हमें फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर या किसी अन्य अधिकारी से फिल्म की अवैध स्क्रीनिंग के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। हमने पुलिस की अनुमति के बिना आयोजित सार्वजनिक स्थानों पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed