मैं प्रधानमंत्री होता तो देश से निकलवा देता…, कांग्रेस नेता को योगराज ने लगाई जोरदार फटकार
नईदिल्ली ।
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के मोटापे पर टिप्पणी करके बवाल मचा दिया है। इस पर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह विवाद बढ़ा जब शमा ने रोहित शर्मा की बॉडी पर असभ्य बयान दिया। शमा ने रोहित शर्मा को सबसे गैर प्रभावी भारतीय कप्तान करार दिया और उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी।
शमा ने बाद में एक्स से इस पोस्ट को डीलिट कर दिया था। हालांकि, यह मामला तब तक तूल पकड़ चुका था और क्रिकेट जगत व फैंस ने कांग्रेस नेता को जमकर फटकार लगाई थी।
यही वजह रही कि कांग्रेस प्रवक्ता को अपना पोस्ट डीलिट करना पड़ गया था। शमा मोहम्मद ने सोमवार को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि खिलाड़ी होने के नाते रोहित शर्मा ओवरवेट (ज्यादा वजनी) हैं। 52 साल की शमा ने रोहित की फिटनेस की तुलना पूर्व कप्तानों विराट कोहली, एमएस धोनी और सौरव गांगुली से भी की।
