मुनगाडीह के पास दुर्घटना में एक मृत, ढाई घण्टे सडक़ जाम

0
Untitled-9-copy-31

कोरबा।

बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में मुनगाडीह पुल पर हुई एक सडक़ दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर हाइवे पर हंगामा किया। सर्विस रोड की मांग को लेकर लगभग ढाई घंटे तक वाहनों को रोककर रखा।घटना रविवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे की बताई जा रही है। पाली थानांतर्गत ग्राम सेमरकछार का रहने वाला विरेन्द्र सरोठिया उम्र 28 वर्ष दोपहिया वाहन से पाली का बाजार गया हुआ था। दोपहर बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान मुनगाडीह पुल पर तेज रतार वाहन ने विरेंद्र की बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। विरेंद्र सडक़ पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण की मौत हो गई। जैसे ही इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, लोग आक्रोशित हो गए। घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। आने-जाने वाली गाडिय़ों को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल के कुछ महीनों में 5-7 लोग पुल पर मारे गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुल के पास से एप्रोच रोड का निर्माण किया जाए ताकि ग्रामीण आने-जाने के लिए एप्रोच रोड का इस्तेमाल कर सके और लोगों का सफर सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पहले भी जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा है लेकिन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है वहां की ड्राइंग-डिजाइन खराब है। दोपहिया वाहन चालक जब पाली से बिलासपुर की तरफ बढ़ते हैं और मुनगाडीह पुल से होकर गुजरते हैं तब यहां व्ही आकार का सर्पाकार शेप है। भारी वाहन चालकों को भी यहां अपनी वाहन को नियंत्रित करने के लिए काफी कोशिश करना पड़ता है लेकिन सडक़ की डिजाइन ऐसी है कि यहां रतार अधिक होने पर नियंत्रण रख पाना मुश्किल होता है और यात्री हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed