राज्यपाल डेका ने ‘पहलरू बहुमूल्य जीवन बचाने की‘ पुस्तक का किया विमोचन

0
1732703127_53c90c535e9fc6107b80

रायपुर ।

राज्यपाल  रमेन डेका ने आज राजभवन में पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के निश्चेतना विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रतिभा जैन शाह द्वारा लिखित ‘पहलरू बहुमूल्य जीवन बचाने की‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए उपचारों के संबंध में जानकारी दी गई है। हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित इस पुस्तक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यपाल डेका ने वीरसा कुटुर स्टार्टअप को सराहा

0
1728138353_cb118e8c22b8f7470419

रायपुर ।

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में तेरापंथ प्रोफेसनल फोरम रायपुर की मुख्य संरक्षक  रितु एस जैन ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को अपने स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी, जो वीरसा कुटुर के नाम से शुरू किया है। जिसमें वे भारतीय सिल्क एवं सुती कपडों से विवाह उत्सव के वस्त्र निर्मित करती हैं। डेका ने उनके स्टार्टअप की सराहना की और शुभकामनाएं दी।  जैन ने राज्यपाल को अपने संस्थान से निर्मित सिल्क कुर्ता और मोदी जैकेट भेंट किया।  इस अवसर पर  सुचिता जैन उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यपाल  डेका ने पुरातत्व नगरी सिरपुर का किया भ्रमण

0
1725029472_033bf1eb6d8dfcd31c18-681x485

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका महासमुंद प्रवास के दौरान आज पुरातत्व और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में प्रसिद्ध और प्राचीन लक्ष्मण मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल मंदिर की भव्यता और निर्माण शैली को देखकर मंत्रमुग्ध हुए। ज्ञातव्य है कि यह मंदिर केंद्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक है, जिसका निर्माण 6 वीं शताब्दी में किया गया था। इस मंदिर की विशेषता है कि यह लाल ईंटों से निर्मित है। इसके अलावा राज्यपाल ने तिवरदेव विहार और सुरंग टीला का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मंदिरों के इतिहास और निर्माण शैली की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर विजिटिंग रजिस्टर में मंदिरों के रख रखाव की सराहना की और इनके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने सुझाव भी दिए।

राज्यपाल  डेका ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशी आम के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर महासमुंद जिला प्रशासन के अधिकारी तथा वन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed