स्वास्थ्य मंत्री ने बलौदाबाजार मनोविकास केंद्र का किया निरीक्षण

0
1747405309_73b40bd62497581b2524

रायपुर ।

बलौदाबाजार जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज जिला प्रवास के दौरान नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में स्थित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बेहतर ईलाज  के लिए सप्ताह में दो दिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने तथा संगीत शिक्षक सहित स्पेशल एजुकेशन के लिए शिक्षकों की संख्या  बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जांजगीर- चाम्पा सांसद  कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता भी साथ थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र के एजुकेशन कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, स्पीचथेरेपी कक्ष का अवलोकन किया एवं वहां भर्ती बच्चों एवं उनके अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित किया और उनके साथ कैरम खेलकर मनोबल बढाया। बच्चों के अभिभावकों से केंद्र में मिल रही सुविधाओं से बच्चे की स्थिति में सुधार की जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि कम समय में ही बेहतर परिणाम नजर आ रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र में भर्ती बालक शंकर की ढोलक वादन प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें नया ढोलक देने के भी निर्देश दिये।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनोविकास केंद्र का बेहतर  संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार के केंद्र सभी जिलों एवं विकासखंडो में भी संचालित करने की आवश्यकता है।उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए समर्पित संस्थान है। यह केंद्र जनवरी 2025 से सीएसआर मद  से संचालित हो रहा है और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और समग्र विकास की सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण

0
1730033158_6fe531fc4460f6acf8ef

रायपुर ।

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया।  जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।  जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने और मरीजों की उचित देख देख करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed